ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, इजराइल को दी सख्त चेतावनी, US डील पर मंडराया खतरा

Updated:
विज्ञापन

होर्मुज में चलते जहाज, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Iran Closes Strait Of Hormuz: लेबनान में जारी इजराइली हमलों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को ईरान ने एक बार फिर बंद कर दिया है. ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को इस फैसले की घोषणा की.

विज्ञापन

Iran Closes Strait Of Hormuz: ईरान का कहना है कि यह कदम लेबनान पर इजराइल के लगातार हमलों और अमेरिका की बदनीयती के विरोध में उठाया गया है. ईरान ने अमेरिका पर युद्ध खत्म करने के वादों का स्पष्ट उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

ईरान ने और सख्त कदम उठाने की दी चेतावनी

ईरानी सरकारी टेलीविजन पर जारी एक आधिकारिक बयान में चेतावनी दी गई है कि अगर इजराइल की आक्रामकता इसी तरह जारी रहती है, तो आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे. इसकी तैयारी कर ली गई है. गौरतलब है कि इसी हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच एक अंतरिम समझौता हुआ था, जिसके बाद इस समुद्री रास्ते से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हुई थी. लेकिन अब इसे फिर से ठप कर दिया गया है.

शांति समझौते की खबरों के बीच लेबनान में भारी तबाही

एक तरफ जहां युद्धविराम (Ceasefire) समझौते की खबरें आ रही थीं, वहीं दूसरी तरफ शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर इजराइल ने भीषण हवाई हमले किए. इन हमलों में दो बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. इस भारी तनाव के बीच ईरानी सरकारी टीवी ने जानकारी दी है कि युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए ईरान की डिप्लोमैटिक टीम स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola