सीवान में दर्दनाक हादसा, बहन के अस्पताल का बिल चुकाने जा रहे 12 साल के मासूम को ट्रक ने कुचला

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan Road Accident : सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. परिवार का आरोप है कि मैरवा के एक निजी नर्सिंग होम में पांच हजार रुपये बकाया होने के कारण मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया.

विज्ञापन

Siwan Road Accident : (अरविंद कुमारसिंह) सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. परिवार का आरोप है कि मैरवा के एक निजी नर्सिंग होम में पांच हजार रुपये बकाया होने के कारण मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया. इसी राशि की व्यवस्था करने निकले दो नाबालिग भाइयों को रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

नर्सिग होम पर डिस्चार्ज रोकने का आरोप

मृतक के चाचा रामकिशुन राम ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का इलाज मैरवा स्थित लक्ष्मीना नर्सिंग होम में चल रहा था. इलाज पूरा होने के बाद शनिवार को उसे घर ले जाने की तैयारी थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने पांच हजार रुपये बकाया बताते हुए डिस्चार्ज देने से इनकार कर दिया.

परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने बाद में पैसा जमा करने की बात कही, लेकिन उनकी गुहार नहीं सुनी गई.

Siwan Child Accident : पैसा लाने निकले थे दोनों बच्चे

परिजनों के अनुसार, मजबूरी में परिवार के दो नाबालिग बच्चों को बाइक से गुठनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव पैसे लाने भेजा गया. इसी दौरान बभनौली गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

एक मासूम की मौत, दूसरा पटना रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को मैरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया.

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने 12 वर्षीय प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसका चचेरा भाई 12 वर्षीय मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

Truck Hit Bike: परिवार में मचा कोहराम

एक तरफ अस्पताल में भर्ती बहन अपने घर लौटने का इंतजार कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ उसका भाई हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

परिजनों का कहना है कि यदि अस्पताल प्रबंधन मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए मरीज को जाने देता, तो शायद यह हादसा नहीं होता.

Siwan News : पुलिस ने शुरू की जांच

सदर-2 एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा परिजनों के आवेदन के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

उन्होंने कहा कि सड़क हादसे के साथ-साथ निजी नर्सिंग होम पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी. मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है.

Also Read : सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, गोपालगंज में चार बच्चों की मां ने छोड़ा घर-परिवार, अब प्रेमी पर धोखा देने का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन