जायसवाल के शतक से भारत ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, अफगानिस्तान का सूपड़ा किया साफ

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. इस पूरे सीरीज में भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

IND vs AFG: भारत ने चेन्नई में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारत ने इससे पहले टी20 सीरीज भी जीती थी और अब वनडे सीरीज में भी अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप कर दिया.

प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान की कमर तोड़ी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने शुरुआती स्पेल में कहर बरपाते हुए रहमानउल्लाह गुरबाज (5), रहमत शाह (5), इब्राहिम जदरान (11) और दरवेश रसूली (1) को पवेलियन भेज दिया. महज 36 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान ने चार विकेट गंवा दिए थे.

शाहिदी और उमरजई ने संभाली पारी

मुश्किल परिस्थिति में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने टीम को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों पर 105 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. उमरजई 50 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहिदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. मोहम्मद नबी ने भी 21 रन का योगदान दिया.

हशमतुल्लाह शाहिदी का पहला वनडे शतक

अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा. उन्होंने 131 गेंदों में 102 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला और पूरी अफगानिस्तान टीम 218 रन पर सिमट गई. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 5 विकेट झटके. इसके अलावा गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को एक-एक विकेट मिला.

रोहित-जायसवाल ने जीत को बनाया आसान

219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़कर मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया. रोहित शर्मा 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा.

जायसवाल का शतक

यशस्वी जायसवाल ने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. जायसवाल ने अपना शतक छक्का से पूरा किया. जायसवाल ने नाबाद 110 रनों की पारी खेली. इस दौरान 14 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं अय्यर ने नाबाद 20 रन बनाए. भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 28.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. अफगानिस्तान के लिए एक मात्र विकेट मोहम्मद नबी ने लिया. नबी ने रोहित शर्मा को आउट किया.

सीरीज में भारत का दबदबा

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. पूरी सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और अफगानिस्तान को किसी भी मैच में वापसी का मौका नहीं मिला. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम रखा.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने रचा इतिहास, भारत के 1078 वनडे मैचों में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola