रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने रचा इतिहास, भारत के 1078 वनडे मैचों में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

Updated:
विज्ञापन

विकेट मिलने के बाद जश्न मनाते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)

चेन्नई वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा की जोड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो भारत के 1078 मैचों के वनडे इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. दोनों ने मिलकर अफगानिस्तान के पहले तीन विकेट एक ही अंदाज में हासिल किए.

विज्ञापन

Rohit Sharma-Prasidh Krishna: अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो भारतीय वनडे क्रिकेट के 1078 मैचों के इतिहास में पहले कभी नहीं बना है.

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने शुरुआती स्पेल में अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. खास बात यह रही कि अफगानिस्तान के पहले तीनों विकेट एक ही जोड़ी के खाते में गए. प्रसिद्ध की गेंद पर तीनों बार रोहित शर्मा ने कैच लपका और इस तरह दोनों ने मिलकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली 5 टीमें

रैंकटीममैच
1भारत1078*
2ऑस्ट्रेलिया1025
3पाकिस्तान1002
4श्रीलंका945
5वेस्टइंडीज899

पहले तीन विकेट एक ही जोड़ी के नाम

प्रसिद्ध ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज को स्लिप में कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद उन्होंने रहमत शाह को भी ऑफ स्टंप के बाहर शानदार गेंद पर किनारा लगाने के लिए मजबूर किया, जहां रोहित शर्मा ने एक और आसान कैच पकड़ा. कुछ देर बाद इब्राहिम जादरान भी उसी अंदाज में आउट हुए. इस तरह अफगानिस्तान के पहले तीनों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद और रोहित शर्मा के कैच से गिरे.

भारतीय वनडे इतिहास में पहली बार

भारत के लिए इससे पहले दो मौकों पर किसी फील्डर ने एक ही गेंदबाज की गेंद पर तीन कैच जरूर पकड़े थे. 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण ने इरफान पठान की गेंदों पर तीन कैच लिए थे, जबकि 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ शिखर धवन ने जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर ऐसा किया था. हालांकि, पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी गेंदबाज और फील्डर की जोड़ी ने विपक्षी टीम के शुरुआती तीनों विकेट मिलकर हासिल किए हों.

प्रसिद्ध का कहर जारी रहा

प्रसिद्ध कृष्णा यहीं नहीं रुके. उन्होंने बाद में दरविश रसूली को भी अपना शिकार बनाया. अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर रसूली ने गलत शॉट खेला और श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया. इसके साथ ही प्रसिद्ध वनडे पारी के पहले 10 ओवरों में चार या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के केवल सातवें तेज गेंदबाज बन गए.

वनडे में भारत के लिए पहले 10 ओवर में 4+ विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

विकेटगेंदबाजविपक्षी टीमस्थानवर्ष
5मोहम्मद सिराजश्रीलंकाकोलंबो (RPS)2023
4जवागल श्रीनाथश्रीलंकाजोहानिसबर्ग2003
4भुवनेश्वर कुमारश्रीलंकापोर्ट ऑफ स्पेन2013
4जसप्रीत बुमराहइंग्लैंडद ओवल2022
4मोहम्मद सिराजश्रीलंकातिरुवनंतपुरम2023
4अर्शदीप सिंहदक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्ग2023
4*प्रसिद्ध कृष्णाअफगानिस्तानचेन्नई2026

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या; विराट कोहली की फिटनेस पर भी सस्पेंस बरकरार

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola