IND W vs SL W Final: बिना एक गेंद खेले भारत जीत सकता है गोल्ड, जानें फाइनल से पहले दिल खुश कर देने वाला नियम

Updated:
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर और चमारी अटापट्टू (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीतने से एक कदम दूर है. फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला है. अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया तो भारत को बेहतर रैंकिंग के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन

IND W vs SL W Final: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर है. भारत ने रविवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां मंगलवार 22 सितंबर को उसका सामना श्रीलंका से होगा.

विज्ञापन

इस फाइनल में एक दिलचस्प नियम भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर बारिश या खराब मौसम के कारण फाइनल में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मैच का कोई नतीजा नहीं निकला, तो भारत को विजेता घोषित किया जा सकता है. यानी हरमनप्रीत कौर की टीम को गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान पर उतरने का मौका तक नहीं मिले, फिर भी वह चैंपियन बन सकती है.

बारिश ने पहले ही एक टीम का खेल बिगाड़ा

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बारिश का असर पहले ही देखने को मिल चुका है. बांग्लादेश और चीन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खराब मौसम और गीले मैदान के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हो गया था. इस मैच का नतीजा नहीं निकलने के बाद टूर्नामेंट की रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश को अगले दौर में जगह मिली और चीन का सफर खत्म हो गया. यानी इस टूर्नामेंट में मौसम के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में रैंकिंग का नियम पहले ही लागू हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 2 Live: श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में, शूटिंग में भारत की नजर गोल्ड पर

फाइनल में क्यों भारत को मिलेगा फायदा?

महिला क्रिकेट का एशियन गेम्स टूर्नामेंट सीधे नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जा रहा है. भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया, जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई.

अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले गोल्ड मेडल मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच का आयोजन संभव नहीं होता और मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त होता है, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीम को विजेता माना जाएगा. भारत की रैंकिंग श्रीलंका से बेहतर होने के कारण ऐसी स्थिति में उसे फायदा मिलेगा. अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता तो भारत को गोल्ड बिना खेले ही मिल जाएगा.

भारत पहले भी बन चुका है एशियन गेम्स चैंपियन

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में मौजूदा चैंपियन है. उसने 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और अब टीम के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका है. उस संस्करण के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था. दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी गोल्ड मेडल के मुकाबले में भारत के सामने श्रीलंका ही है. यानी टीम इंडिया के पास पुराने फाइनल का नतीजा दोहराने और अपना खिताब बचाने का मौका है.

फाइनल में कब होगा भारत-श्रीलंका मुकाबला?

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा. मुकाबला जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगा.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: फ्री में कहां देखें भारत-श्रीलंका के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola