Asian Games 2026: भारत ने शूटिंग में जीते 5 मेडल, 10 मीटर एयर राइफल में हिमांशु को सिल्वर; रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज
रुद्रांक्ष और हिमांशु (फोटो- सोशल मीडिया)
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने फिर कमाल कर दिखाया है. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इसी के साथ भारत के कुल मेडल 6 हो गए हैं.
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. शूटिंग रेंज में भारत के लिए एक के बाद एक मेडल आ रहे हैं. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में भारत ने दो और पदक अपने नाम कर लिए हैं. हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल, जबकि रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत के कुल 6 मेडल हो गए. जिसमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज.
हिमांशु ने 252.4 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि रुद्रांक्ष ने 230.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता. चीन के शेन लिहाओ ने 254.2 अंक के एशियन गेम्स रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.
एक ही इवेंट में भारत के दो मेडल
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय निशानेबाजों ने कमाल कर दिया. हिमांशु और रुद्रांक्ष ने व्यक्तिगत स्पर्धा में पोडियम पर जगह बनाई. हिमांशु ने 252.4 अंक के साथ चीन के शेन लिहाओ के बाद दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं रुद्रांक्ष ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. इससे पहले भारत ने टीम इवेंट में सिल्वर जीता था, उसी में अब व्यक्तिगत मुकाबले में भी दो भारतीय निशानेबाजों ने मेडल जीतकर देश का झंडा ऊंचा किया है.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, रुद्रांक्ष-हिमांशु-पार्थ की तिकड़ी ने सिल्वर पर लगाया निशाना
रुद्रांक्ष-हिमांशु ने टीम इवेंट में भी दिलाया था सिल्वर
इससे पहले रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने की तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था.
भारतीय टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए थे. चीन ने 1899 अंकों के साथ गोल्ड और दक्षिण कोरिया ने 1884.2 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था. रुद्रांक्ष ने टीम इवेंट में 631.8, हिमांशु ने 630.0 और पार्थ माने ने 628.3 अंक का योगदान दिया था.
शूटिंग में भारत के मेडल की लगी झड़ी
एशियन गेम्स 2026 के शुरुआती मुकाबलों में ही भारतीय शूटिंग टीम ने अपनी ताकत दिखा दी है. इससे पहले महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदार्शा विनोद ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था.
इसके बाद एलावेनिल वलारिवन ने महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर जीता था. अब पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु के सिल्वर और रुद्रांक्ष के ब्रॉन्ज ने भारत की मेडल टैली को और मजबूत कर दिया है.
शूटिंग में भारत के अब तक के मेडल
| स्पर्धा | भारतीय खिलाड़ी | मेडल |
| महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम | एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदार्शा विनोद | सिल्वर |
| महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत | एलावेनिल वलारिवन | सिल्वर |
| पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम | रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने | सिल्वर |
| पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत | हिमांशु ढिल्लों | सिल्वर |
| पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत | रुद्रांक्ष पाटिल | ब्रॉन्ज |
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: इलावेनिल वलारिवन ने शूटिंग में जीता सिल्वर, भारत को मिला दूसरा मेडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए