Asian Games 2026: इलावेनिल वलारिवन ने शूटिंग में जीता सिल्वर, भारत को मिला दूसरा मेडल
इलावेनिल वलारिवन (फोटो- सोशल मीडिया)
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है.
Ilavenil Valarivan Won Silver: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में दूसरा मेडल आ गया है. भारतीय शूटर इलावेनिल वलारिवन ने महिला 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है. इसके साथ ही भारत ने प्रतियोगिता में अपना दूसरा पदक हासिल कर लिया.
इलावेनिल वलारिवन का एशियन गेम्स 2026 में यह दूसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने महिला 10 मीटर एयर राइफल की टीम स्पर्धा में भी भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था.
इलावेनिल ने जीता दूसरा सिल्वर
इलावेनिल वलारिवन ने व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. इस पदक के साथ उन्होंने एशियन गेम्स के मौजूदा संस्करण में अपनी पदक संख्या दो कर ली है. इससे पहले महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन ने सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुम्कल विनोद के साथ मिलकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत को मिला पहला मेडल, शूटिंग में महिला टीम ने जीता सिल्वर
शूटिंग में ही भारत को मिले दोनों मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारत के शुरुआती दोनों मेडल शूटिंग से आए हैं. महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने सिल्वर जीता था. इसके बाद अब इसी स्पर्धा की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में इलावेनिल ने रजत पदक अपने नाम किया है. भारतीय निशानेबाजों से एशियन गेम्स में आगे भी पदकों की उम्मीद है. इलावेनिल के इस प्रदर्शन से शूटिंग में भारत की पदक उम्मीदों को और मजबूती मिली है.
भारत का दूसरा मेडल
इलावेनिल वलारिवन के सिल्वर के साथ भारत के एशियन गेम्स 2026 पदकों की संख्या दो हो गई है. दोनों ही पदक शूटिंग में आए हैं. भारतीय दल की नजर अब बाकी स्पर्धाओं में भी पदक जीतने पर है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं सुचिका तरियाल? जिन्होंने एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए