तीन दिवसीय कोल हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

सीएल जामबाद कोिलयरी पीट में जैक की सभा हरिपुर : केंदा एरिया सीएल जामबाद कोलियरी पीट पर जैक ने सभा का आयोजन किया. इसमें सीटू और एटक के नेताओं ने हिस्सा लिया. सभा में तीन दिवसीय हड़ताल सफल बनाने का आह्वान िकया. सभा को संबोधित करते हुये एटक नेता प्रभात राय ने कहा िक केंद्र […]

विज्ञापन
सीएल जामबाद कोिलयरी पीट में जैक की सभा
हरिपुर : केंदा एरिया सीएल जामबाद कोलियरी पीट पर जैक ने सभा का आयोजन किया. इसमें सीटू और एटक के नेताओं ने हिस्सा लिया. सभा में तीन दिवसीय हड़ताल सफल बनाने का आह्वान िकया. सभा को संबोधित करते हुये एटक नेता प्रभात राय ने कहा िक केंद्र सरकार मजदूर िवरोधी है. इसलिये दसवां वेतन समझौता लागू करने में आनाकानी कर रही है. सीएमपीएफओ का इपीएफ में विलय करना चाहती है. लगातार कोलियरियों के निजीकरण की सािजश रची जा रही है. ठेका श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है.
इसी तरह की सात सूत्री मांगों को श्रमिक संगठनों ने भारत सरकार से पूरी करने की मांग की है. जल्द ही मांगें पूरी करने का आश्वासन नहीं मिल जाता है तो हड़ताल होकर रहेगी.19 से 21 जून तक की तीन िदवसीय हड़ताल सभी को मिलजुल कर सफल बनाना होगा, तभी श्रमिकों को उनकी मांगें मिलेंगी. सभा को अखिलेश कुमार सिंह, राजू राम, महादेव चौधरी तथा सीटू नेता मदन बाउरी, एल के राय आदि ने संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता जमुना प्रसाद ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola