छंटनी के खिलाफ श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर कोकओवेन थाना अंतर्गत इंडियन बॉटलिंग प्लांट के समक्ष गुरुवार को श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन िकया. श्रमिकों का आरोप है िक प्रबंधन ने अकारण लोडिंग, अनलोडिंग करने वाले 87 अस्थाई श्रमिकों की छंटनी कर दी है. उल्लेखनीय है िक बुधवार को भी श्रमिकों ने छंटनी के िलये प्रबंधन को दोषी ठहराते हुये प्लांट […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर कोकओवेन थाना अंतर्गत इंडियन बॉटलिंग प्लांट के समक्ष गुरुवार को श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन िकया. श्रमिकों का आरोप है िक प्रबंधन ने अकारण लोडिंग, अनलोडिंग करने वाले 87 अस्थाई श्रमिकों की छंटनी कर दी है. उल्लेखनीय है िक बुधवार को भी श्रमिकों ने छंटनी के िलये प्रबंधन को दोषी ठहराते हुये प्लांट के सामने प्रदर्शन िकया था. प्लांट के हैंडलिंग विभाग सहित प्लांट में कार्य करने वाले सभी श्रमिकों ने कामकाज ठप कर दिया.
धरना प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों के आंदोलन में शामिल होने के लिये विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों का दल श्रमिकों से मिला एवं आंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन दिया. प्लांट से दुर्गापुर के अलावा पूरे राज्य में घरेलू गैस सप्लाई का कार्य किया जाता है.
बुधवार को प्रबंधन ने लोडिंग एवं अनलोडिंग में काम करने वाले 87 श्रमिकों को उम्र सीमा 50 से अधिक हो जाने का को लेकर उनकी छंटनी करने की घोषणा की थी. घोषणा के बाद से ही प्लांट के करीब सभी श्रमिक कामठप कर आंदोलन करने लगे और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे.
राधेश्याम कर्मकार, सूरज यादव इत्यादि श्रमिकों ने कहा कि प्रबंधन ने अकारण श्रमिकों की छंटाई की है. प्रबंधन साजिश के तहत श्रमिकों को प्लांट से बाहर करना चाहता है. प्लांट में लोडिंग, अनलोडिंग एवं गैस सिलेंडर की ढुलाई करने वाले ट्रक मािलकों से तीन वर्ष के अंतराल पर समझौता किया जाता है. 2014-15 में मियाद शेष हो जाने के बाद अब तक कोई नया समझौता नहीं किया गया है. लोडिंग, अनलोडिंग एवं ट्रक चालकों को पुराने रेट पर ही काम कराया जा रहा है. प्रबंधन हर दिन 180 लोड का दबाव बनाया जा रहा है.
दो वर्ष का समझौता नहीं होने के कारण प्रबंधन पर कुल आठ करोड़ रुपये बकाया एरियर भुगतान के तहत हो चुका है. प्रबंधन राशि हड़प जाना चाहता है. उम्र सीमा का बहाना बनाकर श्रमिकों की छंटनी पर तुली हुआ है. काम से हटाये गये श्रमिकों को जब तक बहाल नहीं िकया जायेगा, आंदोलन चलता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










