रानीगंज के रामबागान नें बार खोले जाने का नागरिकों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

बर्दवान पश्चिम जिलाशासक को पत्र लिखकर उनसे कार्रवाई करने की मांग की रानीगंज : रानीगंज के वार्ड नंबर 34 के रामबागान इलाके में बार खोले जाने का विरोध करते हुये स्थानीय नागरिकों ने बर्दवान पश्चिम जिलाशासक को पत्र लिखकर उनसे कार्रवाई करने की मांग की. नागरिकों ने मेयर से भी गुहार लगाने की बात कही […]

विज्ञापन
बर्दवान पश्चिम जिलाशासक को पत्र लिखकर उनसे कार्रवाई करने की मांग की
रानीगंज : रानीगंज के वार्ड नंबर 34 के रामबागान इलाके में बार खोले जाने का विरोध करते हुये स्थानीय नागरिकों ने बर्दवान पश्चिम जिलाशासक को पत्र लिखकर उनसे कार्रवाई करने की मांग की.
नागरिकों ने मेयर से भी गुहार लगाने की बात कही है. रामबागान के रहने वाले उद्योगपति शिवकुमार डालमिया ने कहा कि जनबहुल इलाके में बार खुलने से इलाके का माहौल प्रभावित होगा. बार खोले जाने वाले स्थल के पास ही बच्चों का स्कूल, एक ट्रेनिंग सेंटर के अलावा अस्पताल भी है.
नियमामुसार अस्पताल, मंदिर तथा विद्यालय के नजदीक शराब की बिक्र ी निषेध है. वैभवी टिनी टोट्स विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिल्पा भारतीया ने बताया कि बार खुल जाने से स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा. महिला शिक्षिकाएं भी इससे प्रभावित होंगी. विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश बागड़ी ने बताया कि जन हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसका विरोध किया जायेगा. बार मालिक देवेन साव सरकार ने कहा कि गाइड लाइन के आधार पर ही यहां तीन बार खोले जाने का लाइसेंस मिला है.
उन्होंने बताया कि यहां फिलहाल एक प्ले स्कूल चल रहा है. सरकार के नियमानुसार जिस स्थान पर मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गवर्नमेंट एडेड विद्यालय एवं सरकारी अस्पताल तथा रजिस्टर्ड मंदिर स्थापित हो, उस स्थान से 300 मीटर की दूरी तक शराब बेचे जाने का लाइसेंस नहीं दिया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola