अवैध वसूली के खिलाफ निवासियों ने रोका पुलिस वाहन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज : रानीगंज थाना अंतर्गत गिरजापाड़ा रेल गेट के समीप गुरुवार को पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अवैध रूप से वसूली करने एवं उन्हें परेशान किये जाने का आरोप लगाते हुये स्थानीय िनवािसयों ने पुलिस वैन को लगभग आधा घंटा तक रोककर विरोध जताया. खबर पाकर बल्लवपुर पंचायत प्रधान श्रीदाम मंडल पहुंचे एवं उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
रानीगंज : रानीगंज थाना अंतर्गत गिरजापाड़ा रेल गेट के समीप गुरुवार को पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अवैध रूप से वसूली करने एवं उन्हें परेशान किये जाने का आरोप लगाते हुये स्थानीय िनवािसयों ने पुलिस वैन को लगभग आधा घंटा तक रोककर विरोध जताया. खबर पाकर बल्लवपुर पंचायत प्रधान श्रीदाम मंडल पहुंचे एवं उन्होंने कहा कि अंचल के युवकों की िशकायत है िक पुलिस वाहन चालकों को कागज दिखाने के नाम पर परेशान करती है.
अवैध ढंग से पैसा वसूलती है. इसे लेकर लोगों में काफी रोष है. इसे लेकर आज वाहन चालकों ने एवं स्थानीय लोगों ने एक पुलिस वैन को रोक दिया. वहां पहुंचकर मौजूद पुलिस अधिकारी से बात की एवं उनसे आवेदन किया िक इस तरह की घटना की पुनरावृित दुबारा न हो.
दूसरी ओर प्रदर्शनकािरयों का कहना था िक पुलिस कागजात चेकिंग के नाम पर जबरदस्ती करती है. अवैध तरीके से पैसा लिया जा रहा है. पुलिस और सीपीवीएफ कर्मी उन्हें परेशान कर रहे हैं.
ऐसी स्थिति मे दुर्घटना होने की भी आशंका है. दूसरी ओर, इस विषय में रानीगंज थाना प्रभारी ने पुलिस वाहन को रोके जाने की बात से इनकार किया है. ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व रानीगंज के रानीसर मोड़ पर पुलिस विभाग द्वारा लगाये गये चेक पोस्ट को भी स्थानीय युवकों ने यह कहते हुए तोड़ दिया था िक पुलिस द्वारा उन्हें कागजात दिखाये जाने के नाम पर बेवजह परेशान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










