राइफल क्लब में चुने गये 15 कार्यकारिणी सदस्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अगली बैठक में होगा पदाधिकारियों का चुनाव, नहीं आयी मतदान की नौबत क्लब की वार्षिक आम बैठक में गतिविधियों की समीक्षा, होगा सौंदर्यीकरण आसनसोल. चांदमारी स्थित आसनसोल राइफल क्लब का वार्षिक आम बैठक रविवार को क्लब के शूटिंग रेंज में संपन्न हुयी. बैठक के आरंभ में पुराने प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. कमेटी […]
विज्ञापन
अगली बैठक में होगा पदाधिकारियों का चुनाव, नहीं आयी मतदान की नौबत
क्लब की वार्षिक आम बैठक में गतिविधियों की समीक्षा, होगा सौंदर्यीकरण
आसनसोल. चांदमारी स्थित आसनसोल राइफल क्लब का वार्षिक आम बैठक रविवार को क्लब के शूटिंग रेंज में संपन्न हुयी. बैठक के आरंभ में पुराने प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. कमेटी के कार्यो की समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान मैनेजिंग कमेटी सदस्यों के लिए चुनाव में 15 लोगों ने नामांकन किया. आसनसोल राइफल क्लब की मैनेजिंग कमेटी के कुल 15 पदों के लिए 15 लोगों ने ही आवेदन किया था. इसलिए चुनाव की नौबत नहीं आयी.
नये सदस्यों की सूची जारी की गयी. इनमें विरेंद्र कुमार ढल्ल, आनंद प्रसाद शर्मा, अनुपम पांडे, बिश्वजीत घोषाल, इके बख्शी, सुजीत कुमार बोस, जगदीश बागडी, दीपक पंडित, तुलसी चंद दास, निरंजन राय, नारायण अग्रवाल, श्यामल सिन्हा, धर्मेद्र कुमार साव, संदीप सामंत, अशोक चटर्जी आदि शामिल हैं. क्लब की अगली बैठक में नये कमेटी सदस्यों के दायित्व का निर्धारन किया जायेगा. श्री ढल्ल ने बताया कि आसनसोल को नया जिला बनाया गया है. राइफल क्लब को भी नये ढंग से सजाया जायेगा. आसनसोल राइफल क्लब में अनुशासन बनाये रखने के लिए कई नये नियम लागू किये गये हैं.
पहले कमेटी सदस्यों की संख्या 10 थी. जिसे बढ़ाकर 15 कर दी गयी है. एक कंपनी के सीएसआर स्कीम के तहत दिये गये एक करोड़ रूपये के अनुदान से आसनसोल राइफल का नवीकरण, उन्नयन और सोंदर्यीकरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि क्लब में शूटिंग के अलावा टेनिस कोर्ट, तीरंदाजी रेंज भी बनाया जायेगा. आने वाले समय में शूटिंग के साथ साथ अन्य रोमांचक खेलों को भी राइफल क्लब में शामिल किया जायेगा. जिसके लिए कोर्ट बनाया जायेगा. राइफल शूटिंग के साथ साथ टेनिस भी लोगों का लोकप्रिय खेल है.
इसे भी जल्द आरंभ किया जायेगा. क्लब के शूटिंग रेंज में सूइस कंपनी निर्मित ऑटोमेटेड इलेक्ट्रोनिक स्कोरिंग स्क्रीन लगायी जायेगा. जिससे शूट के बाद सही और सठीक रिजल्ट का आंकलन इलेक्ट्रोनिक स्क्रीन पर लिया जा सकेगा. अब तक पारंपरिक स्कोरिंग बोर्ड से शूटिंग प्रतिस्पर्धाओं के परिणामों का आंकलन किया जाता रहा है.
यह इलेक्ट्रोनिक स्क्रीन शूटिंग स्कोर के डाटा को संग्रह करने में सक्षम होगी. उन्होंने कहा शूटिंग रेंज एवं क्लब में बहुत से विकास कार्य किये जायेंगे और क्लब को और अधिक अत्याधुनिक एवं हाइटेक बनाया जायेगा. राइफल क्लब अगस्त माह में 58 वें वेस्ट बंगाल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप एवं सितंबर माह में इस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित करेगा. इस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, अंडमान निकोबार, उड़ीसा से शूटिंग प्रतिस्पर्धी हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










