एनसीसी कैडेट्स के लिए खोले गये खाते

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 11:08 PM

विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बंडेल शाखा ने सामाजिक पहल के तहत 43वीं बंगाल बटालियन एनसीसी चुंचुड़ा के अंतर्गत बंडेल महात्मा गांधी हिंदी विद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रथम वर्ष के 50 कैडेटों के बैंक खाते खोले

विज्ञापन

हुगली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बंडेल शाखा ने सामाजिक पहल के तहत 43वीं बंगाल बटालियन एनसीसी चुंचुड़ा के अंतर्गत बंडेल महात्मा गांधी हिंदी विद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रथम वर्ष के 50 कैडेटों के बैंक खाते खोले. इस कार्य का नेतृत्व शाखा प्रबंधक राजर्षि साहा ने किया. कार्यक्रम के दौरान, शाखा सीनियर एसोसिएट पियाली नंदी व एएनओ धर्मेद्र कुमार सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. श्री साहा ने राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वालीं विभिन्न छात्रवृत्तियों के लाभार्थियों के लिए कैडेट्स के खाते हमेशा चालू रखने की हिदायत भी दी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार प्रसाद ने शाखा प्रबंधक व उनकी टीम को इस सामाजिक कार्य के लिए धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola