सरसुना : गृहवधू की अस्वाभाविक मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2017 9:10 AM

विज्ञापन

कोलकाता: सरसुना थाना इलाके में एक गृहवधू की अस्वाभाविक मौत के बाद उसके पति और ससुरालवालों पर आरोप लगाया गया है कि वे दहेज के नाम पर वधू को प्रताड़ित करते थे. मृतका के मायका पक्ष ने बताया कि पांच दिसंबर 2016 को गंगेज गार्डेन इलाके की रहनेवाली ऋचा मणोत जैन का विवाह बेहला इलाका […]

विज्ञापन

कोलकाता: सरसुना थाना इलाके में एक गृहवधू की अस्वाभाविक मौत के बाद उसके पति और ससुरालवालों पर आरोप लगाया गया है कि वे दहेज के नाम पर वधू को प्रताड़ित करते थे. मृतका के मायका पक्ष ने बताया कि पांच दिसंबर 2016 को गंगेज गार्डेन इलाके की रहनेवाली ऋचा मणोत जैन का विवाह बेहला इलाका निवासी राहुल मणोत जैन के साथ संपन्न हुआ था. पेशे से राहुल चार्टर्ड एकाउंटेट हैं. आरोप के अनुसार विवाह के बाद से ही ऋचा को दहेज के लिए तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगीं.

क्या है मृतका के भाई का आरोप : मृतका के भाई पारस बैद ने बताया कि 26 मई को उन्हें पता चला कि ऋचा संदिग्ध अवस्था में पांचमंजिली इमारत से गिर गयी है. उसे महानगर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. सूचना मिलते ही वे लोग अस्पताल पहुंचे. ऋचा की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी. एक जून को इलाज के दौरान ऋचा की मौत हो गयी. ऋचा की मृत्यु के बाद मायकेवालों की ओर से आरोप लगाया गया कि दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जाना ही उसकी मौत का कारण हो सकता है. पुलिस मामले की जांच करे. प्रताड़ित करने का आरोप उसके पति राहुल, ससुर समेत ससुराल के अन्य लोगों पर लगाया गया है. इस बाबत सरसुना थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद से मृतका के पति और ससुर का पता नहीं चल रहा था.

शनिवार को मृतका का उठावणा पोर्तुगीज चर्च स्ट्रीट स्थित एक भवन में था. वहां आरोपी पति और उसका पिता भी पहुंचा था. उन्हें देखते ही मायका पक्ष के लोगों ने पकड़ कर स्थानीय थाने को सौंप दिया. इधर घटना की सूचना सरसुना थाना को भी दी गयी. पुलिस की ओर से कहा गया कि शिकायत के आधार पर राहुल और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

थाना के सामने मृतका के परिजनों का प्रदर्शन

इधर मृतका के परिवारवालों और उसके संबंधियों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया और अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शन करनेवालों में उसके पिता हंसराज बैद, भाई पारस बैद, अर्यंत बैद, अजय मित्तल सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola