जोड़ाबागान: कर्मचारियों के हाथ-पांव बांध कर आठ लाख रुपये ले भागे, महानगर में फिर दिनदहाड़े डकैती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2017 8:19 AM
कोलकाता : महानगर में एक बार फिर दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के दम पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. घटना जोड़ाबागान थाना इलाके के एक दफ्तर में घटी. यहां से डकैत आठ लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गये. घटना स्ट्रैंड रोड स्थित तीन मंजिली इमारत के पहले तल्ले में स्थित मारुति इंटरप्राइज के […]
दफ्तर के मालिक बिहारी लाल अग्रवाल से खबर पाकर पुलिस की टीम वहां पहुंची. प्राथमिक पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे के करीब 25 से 30 वर्ष के बीच के छह लोग दफ्तर में घुसे. उनके हाथ में एक बैग था, जिसमें रिवॉल्वर व भुजाली मौजूद थे. उस समय दफ्तर में सिर्फ तीन कर्मचारी उपस्थित थे. डकैत हथियार के दम पर एक-एक कर तीनों कर्मचारियों के हाथ, पांव और मुंह को कपड़े से बांध दिये. इसके बाद रिवॉल्वर दिखा कर वॉल्ट की चाभी से ताला खोला और उसमें रखे आठ लाख रुपये बैग में भर लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










