दो करोड़ की अफीम जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2017 7:06 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा सिलीगुड़ी कस्टम पीएण्डआइ विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर भारत और नेपाल सीमा से करीब दो करोड़‍ रुपये का अफीम जब्त किया है. यह घटना भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी के निकट गंडगोलजोत गांव में घटी है. एसएसबी 41 वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव राणा ने बताया है कि इस इलाके […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा सिलीगुड़ी कस्टम पीएण्डआइ विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर भारत और नेपाल सीमा से करीब दो करोड़‍ रुपये का अफीम जब्त किया है. यह घटना भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी के निकट गंडगोलजोत गांव में घटी है. एसएसबी 41 वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव राणा ने बताया है कि इस इलाके में अफीम लाने की गुप्त सूचना पहले से ही मिल गई थी. उसके बाद सोमवार की रात करीब नौ बजे कस्टम के साथ मिलकर अफीम तस्कर को पकड़ने की योजना बनायी गई.

उन्होंने आगे बताया कि एक व्यक्ति एक वैन में कुछ सामान भरकर गंडगोलजोत गांव की ओर आ रहा था. उसकी गतिविधि संदिग्ध पायी गई. एसएसबी जवानों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह बैग छोड़कर मौके से फरार हो गया. आसपास कई घर तथा अंधेरा होने की वजह से उसे पकड़ा नहीं जा सका.

बैग को जब खोलकर देखा गया तो उसमें 15 किलो अफीम पाये गये. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत 1.95 करोड़ रुपये है. अफीम को कस्टम के पीएण्डआइ विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही तस्कर की तलाश की जा रही है. मंगलवार तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola