धोखाधड़ी के लिए बिजनेस पार्टनर की नृशंस हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2017 6:51 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के मेथिबाड़ी निवासी अग्नि प्रसाद शर्मा का दावा है कि राज कुमार प्रधान (42) ने बिजनेस में धोखाधड़ी के लिए अपने ही बिजनेस पार्टनर लीला शर्मा दहाल (29) की नृशंस हत्या की है. यह दावा उन्होंने सोमवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के सामने किया. मृतका के देवर […]
आठ महीने पहले 25 सितंबर, 2016 को काम के सिलसिले से राज भाभी को नेपाल ले गया. दूसरे दिन 26 सितंबर को भाभी की लाश नेपाल पुलिस को मौरंग जिले के इस्ट-वेस्ट हाइवे से सटे कानेपोखरी जंगल से मिली. इस बाबत अग्नि ने नेपाल पुलिस के साथ-साथ सिलीगुड़ी में 29 सितंबर, 2016 को प्रधाननगर थाना में हत्या का मामला दायर भी कराया. आठ महीने बाद प्रधान नगर पुलिस ने हत्यारे राज को तीन दिन पहले सालबाड़ी के मेथिबाड़ी स्थित उसके मकान से ही गिरफ्तार किया है. लेकिन भाभी जब सिलीगुड़ी से नेपाल गयी थी तो उनके पास लाखों रूपये के सोने के गहने और नगद रूपये भी थे.
जो अब-तक बरामद नहीं हुए है. अग्नि ने दावे के साथ कहा है कि राज पूरा बिजनेस अपने नाम करना चाहता था और भाभी के साथ धोखा करने की साजिश काफी दिनों से रच रहा था. इसलिए उसने भाभी की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था. उन्होंने बताया कि उसके बड़े भाई और भाभी के दो छोटे मासूम बच्चे भी है. दोनों बच्चों की जिंदगी के मद्देनजर वह लोग पुलिस प्रशासन से भाभी के पायी-पायी रकम राज से निकलवाने की गुहार लगाते है और दोनों बच्चों को इंसाफ दिलाने की गुजारिश करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










