हुगली: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2017 8:02 AM
विज्ञापन
हुगली. ट्यूशन पढ़ कर घर लौटते समय एक छात्रा सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हो गयी. घटना चंडीतल्ला थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने चार आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात सिंगूर के बड़ा इलाके में अपने सहपाठियों के साथ 10वीं कक्षा की छात्रा ट्यूशन पढ़ने गयी […]
विज्ञापन
हुगली. ट्यूशन पढ़ कर घर लौटते समय एक छात्रा सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हो गयी. घटना चंडीतल्ला थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने चार आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात सिंगूर के बड़ा इलाके में अपने सहपाठियों के साथ 10वीं कक्षा की छात्रा ट्यूशन पढ़ने गयी थी. रात आठ बजे दुर्गापुर एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पकड़ कर घर लौट रही थी. तपवन पार्क सहाना पश्चिम पाड़ा के पास तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोका.
उसके साथ आ रहे सहपाठी को मारपीट कर रोक कर रखा. उसी में से एक युवक मोटरसाइकिल लाया. उसके बाद छात्रा को पास के एक बागान में खींचते हुए ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. सहपाठी अजय वहां से किसी तरह भाग निकला और स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगायी. स्थानीय लोगों के पहुंचते ही सभी भाग निकले.
छात्रा को स्थानीय लोग चंडीतल्ला थाना में ले गये और शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सुबह तक चार युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस की पूछताछ में उनलोगों ने अपना अपराध कबूल किया. आरोपियों को श्रीरामपुर कोर्ट में पेश किया गया. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










