जीजा ने साली पर फेंका तेजाब, गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2017 7:51 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. एक महिला पर तेजाब से हमले का एक विवादास्पद मामला सामने आया है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत धनतला इलाके में यह घटना घटी है. ससुरालवालों ने दामाद पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुक्रवार […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. एक महिला पर तेजाब से हमले का एक विवादास्पद मामला सामने आया है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत धनतला इलाके में यह घटना घटी है. ससुरालवालों ने दामाद पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शुक्रवार की देर शाम यह घटना घटी है. उसके बाद शनिवार को आरोपी दामाद रमजान अली को गिरफ्तार कर लिया गया. कुछ महीने पहले ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत शांतिपाड़ा इलाका निवासी रमजान अली का निकाह धनतला निवासी तनीमा खातून के साथ हुआ है. निकाह के कुछ महीने बाद से ही दोनों के बीच संबंध बिगड़ गये थे. करीब एक सप्ताह पहले तनीमा अपने मायके वापस लौट आयी थी.

थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम रमजान अली अपने दो दोस्तों के साथ ससुराल पहुंचा. तभी पड़ोस के एक बच्चे को लेकर घर से निकल रही तनीमा की छोटी बहन मुमताज खातून पर उसने एसिड फेंक दिया. इसमें मुमताज बुरी तरह से घायल हो गयी है. एसिड की कुछ बूंदे बच्चे के शरीर पर भी गिरी. वह भी कुछ जल गया है. परिवारवालों का कहना है कि रमजान अपनी बीबी तनीमा को नुकसान पहुंचाना चाहता था. लेकिन अंधेरे की वजह से वह साली मुमताज पर एसिड फेंक कर फरार हो गया. बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच जारी है.

इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसिड एटैक का यह मामला समझ से परे है. घटना के करीब 15 घंटे बाद पीड़िता को अस्पताल में भरती कराये जाने की जानकारी मिली है. यह मामला काफी विवादास्पद है. फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola