Arwal News : सदर अस्पताल में कैसर मरीजों को निःशुल्क कीमोथीरोपी की है व्यवस्था, एक साल मे 652 संदिग्धों की हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन
Arwal News

कैंसर मरीज का इलाज करते डॉक्टर्स

Arwal News : सदर अस्पताल में कैसर मरीजों को निःशुल्क कीमोथीरोपी की है व्यवस्था, एक साल मे 652 संदिग्धों की हुई पहचान

विज्ञापन

Arwal News (निशिकांत) : सदर अस्पताल में कैंसर की दवा मिल रहा. यहां मरीजों की कीमोथेरेपी भी मिलता है. सदर अस्पताल के फिल्ड अस्पताल में होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सौजन्य से डे केयर सेंटर चलाए जा रहे है. जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अरबिंद कुमार ने बताया एक कैसर मरीज को दवा दी गयी गई है. यहां पर केयर सेंटर खोला गया है, अस्पताल में कैंसर की ओपीडी भी चलती है. कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है. सदर अस्पताल में मुंह, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है. होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सौजन्य से स्क्रीनिंग की जा रही है. इसके लिए अस्पताल की तरफ से दो डॉक्टर सदर अस्पताल में तैनात किये गये हैं.

भाभा कैंसर अस्पताल की तरफ से पैलियेटिव केयर की सुविधा

सदर अस्पताल में तीन चिकित्स्क तैनात किए गए है. डे-केयर सेंटर खुल जाने के बाद सदर अस्पताल में स्क्रीनिंग के साथ ओपीडी भी शुरू गई है. सदर अस्पताल में होमी भाभा कैंसर अस्पताल की तरफ से पैलियेटिव केयर की सुविधा चल रही है. इसकी देखरेख स्वास्थ्य विभाग का गैर संचारी रोग नियंत्रण सेल कर रहा है. जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अरबिंद कुमार ने बताया कि पैलियेटिव केयर में तीसरे और चौथे स्टेज के मरीजों का इलाज होता है. फोन से भी हम मरीजों की काउंसिलिंग करते हैं.

बिल्कुल मुफ्त में मिल रही कीमोथेरेपी की सुविधा

निजी संस्थानों में एक कीमोथेरेपी पर दवा के अलावे 5-7 हजार रुपया खर्च आता है. एक मरीज का ऑपरेशन के पहले से बाद तक 12 कीमो थेरेपी की जाती है. सदर अस्पताल में यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त में दी जा रही है.

अब तक 652 संदिग्धों की हुई पहचान

डॉ अपर्णा चित्रांश ने कहा ने बताया कि एक साल में 30 हजार 252 लोगो का स्क्रीनिंग किया गया जिसमे 652 संदिग्ध पाए गए. संदीगधो में ओरल में 464, सर्वाइकल में 52, ब्रेस्ट में 115, और अन्य 21 कि पहचान हुई. जिसमे 12 लोगो का कन्फर्म केस पाया गया ओरल में 4, ब्रेस्ट में 4, सरवाइकल में में 2 और ओरल में 2 कि पहचान हुई है.

कैंसर का इलाज कुछ इस प्रकार होता है

डाॅ. अपर्णा चित्रांश ने बताया कि कैंसर का इलाज सर्जरी सहित कीमो थेरेपी और रेडियो थेरेपी से होता है. सर्जरी में कैंसर से प्रभावित अंग को अलग कर दिया जाता है. कीमो थेरेपी मे दवा के माध्यम से इलाज किया जाता है और रेडियोथेरापी में सेकाई के माध्यम से इलाज किया जाता है. डॉ निपुणका और डॉ दिव्यादित्य सिँह के द्वारा कैसर मरीजों का कीमोथीरोपी किया जा रहा है.

Also Read : दरभंगा से कोलकाता की फ्लाइट सेवा बंद, हैदराबाद के लिए भी वीक में तीन दिन नहीं मिलेगी उड़ान

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन