अरवल में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, जिलाधिकारी ने स्क्रीनिंग और उपचार में तेजी लाने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा करते जिलाधिकारी

Arwal TB-Free India Campaign : अरवल में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई. अभियान की प्रभावी निगरानी और मरीजों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Arwal TB-Free India Campaign : अरवल में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

लक्ष्य के अनुरूप टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने कहा कि जांच और उपचार से संबंधित सभी प्रविष्टियां निक्षय पोर्टल पर समय पर दर्ज की जाएं, ताकि अभियान की प्रगति की प्रभावी निगरानी हो सके.

मरीजों को समय पर मिले उपचार और पोषण सहायता

बैठक में उपचाररत मरीजों को डिफरेंशियल टीबी केयर, टीपीटी की दवा तथा निक्षय पोषण योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि टीबी उन्मूलन से जुड़ी स्क्रीनिंग, उपचार और पोषण सहायता की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : अरवल से था गहरा नाता: गया जी में क्राइम मीटिंग के बाद सरबहदा सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार का हार्ट अटैक से निधन, शहर में शोक की लहर


विज्ञापन
नरेद्र प्रसाद सिंह

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन