अरवल सदर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा किया

Author Nishikant kumr|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रसूता के मौत के बाद परिजनों को समझाते चिकित्सा पदाधिकारी रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल जिले के फखरपुर की 24 वर्षीय रागिनी कुमारी की सदर अस्पताल में प्रसव के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई. घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Arwal News : अरवल जिले के फखरपुर निवासी 24 वर्षीय रागिनी कुमारी की सदर अस्पताल में प्रसव के लिए हुए ऑपरेशन के बाद मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. मृतका के पति आकाश कुमार ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सीय लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान चली गई.

विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों ने दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हंगामे की सूचना पर सदर थाना पुलिस और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. अस्पताल प्रशासन ने भी कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. यदि किसी भी स्तर पर चिकित्सीय लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टर बोले- सफल ऑपरेशन के बाद आया हार्ट अटैक

अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि प्रसव का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया था और नवजात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उनके अनुसार ऑपरेशन के बाद महिला को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, परिजनों का कहना है कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने और चिकित्सीय लापरवाही के कारण रागिनी की जान गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read : जहानाबाद: शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन