जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की जांच करते एफएसएल एवं पुलिस की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में इंश्योरेंस मैनेजर सौरभ कुमार का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

जहानाबाद. पटना-गया रेलखंड के मई हॉल्ट के समीप मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बड़ी संगत निवासी विजय नंदन सिन्हा के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर था सौरभ

बताया जाता है कि सौरभ कुमार मुजफ्फरपुर स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था. वह सोमवार को स्कूटी से मुजफ्फरपुर से जहानाबाद पहुंचा था. इसके बाद सोमवार की शाम किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था.

घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शुरू की तलाश

सौरभ के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया. हालांकि, उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला. इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गये, लेकिन रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव मिलने की दी सूचना

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सौरभ के परिजनों को सूचना दी कि मई हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान सौरभ कुमार के रूप में की.

घटनास्थल की जांच करते एफएसएल एवं पुलिस की टीम | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल की जांच करते एफएसएल एवं पुलिस की टीम | Prabhat Khabar Network

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

शव मिलने के बाद परिजनों ने आशंका जतायी कि सौरभ की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंका गया है. परिजनों के अनुसार, सौरभ की स्कूटी भी घटनास्थल से काफी दूर मिली है. इसी आधार पर उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जतायी है.

एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाये और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है.

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सौरभ की मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और रेलवे ट्रैक तक शव कैसे पहुंचा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

अपहरण के बाद मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने पटना में आरोपी के घर के पास से छुड़ाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन