जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला बजाज फाइनेंस के एरिया मैनेजर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक और उसके आसपास जांच करती पुलिस की फोरेंसिक टीम एंबुलेंस के पास मृतक के परिजन मृतक का आधार कार्ड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर बजाज फाइनेंस के एरिया मैनेजर सौरभ कुमार का शव मिला। सिर धड़ से अलग, सिम गायब; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, की गहन जांच की मांग।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जहानाबाद. जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के नौरू गांव के पास रेलवे ट्रैक से बजाज फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर सौरभ कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

मोबाइल पर फोन आने के बाद घर से निकला था सौरभ

परिजनों के अनुसार, सौरभ कुमार मुजफ्फरपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के रूप में कार्यरत था. वह छुट्टी लेकर सोमवार की शाम करीब 5 बजे मुजफ्फरपुर से जहानाबाद स्थित अपने घर आया था. घर आने के करीब दो घंटे बाद शाम 7 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद वह स्कूटी लेकर घर से निकल गया.

रेलवे ट्रैक और उसके आसपास जांच करती पुलिस की फोरेंसिक टीम  एंबुलेंस के पास मृतक के परिजन  मृतक का आधार कार्ड | Prabhat Khabar Network
रेलवे ट्रैक और उसके आसपास जांच करती पुलिस की फोरेंसिक टीम एंबुलेंस के पास मृतक के परिजन मृतक का आधार कार्ड | Prabhat Khabar Network

देर रात तक घर नहीं लौटा तो शुरू हुई तलाश

सौरभ के देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया. हालांकि, मोबाइल बंद मिला. इसके बाद परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

नौरू गांव के पास स्थानीय लोगों ने देखा शव

मंगलवार की सुबह नौरू गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप स्थानीय लोगों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी. शव के पास मिले पर्स से प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद सौरभ के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की.

रेलवे ट्रैक और उसके आसपास जांच करती पुलिस की फोरेंसिक टीम  एंबुलेंस के पास मृतक के परिजन  मृतक का आधार कार्ड | Prabhat Khabar Network
रेलवे ट्रैक और उसके आसपास जांच करती पुलिस की फोरेंसिक टीम एंबुलेंस के पास मृतक के परिजन मृतक का आधार कार्ड | Prabhat Khabar Network

शव से अलग मिला सिर, स्कूटी भी दूसरी जगह मिली

सौरभ के चाचा रामनंदन प्रसाद सिन्हा ने आरोप लगाया कि शव रेलवे ट्रैक पर पूरब-पश्चिम दिशा में सीधा रखा हुआ था. उनका कहना है कि सौरभ का सिर धड़ से अलग था. उन्होंने बताया कि शव बुरी तरह क्षतविक्षत था और परिस्थितियां सामान्य हादसे से अलग प्रतीत हो रही थीं. सौरभ की स्कूटी भी घटनास्थल से करीब डेढ़ से दो सौ गज की दूरी पर दूसरी जगह मिली.

मोबाइल से दोनों सिम कार्ड गायब होने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि सौरभ के मोबाइल को रिसेट किया गया था और उसमें लगे दोनों सिम कार्ड भी निकाल लिये गये थे. परिजनों ने इन परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है.

रेलवे ट्रैक और उसके आसपास जांच करती पुलिस की फोरेंसिक टीम  एंबुलेंस के पास मृतक के परिजन  मृतक का आधार कार्ड | Prabhat Khabar Network
रेलवे ट्रैक और उसके आसपास जांच करती पुलिस की फोरेंसिक टीम एंबुलेंस के पास मृतक के परिजन मृतक का आधार कार्ड | Prabhat Khabar Network

पिता स्टांप वेंडर, जहानाबाद शहर में है घर

सौरभ कुमार का घर जहानाबाद शहर के बड़ी संगत मोहल्ले में है. उसके पिता विजय नंदन प्रसाद सिन्हा जहानाबाद में स्टांप वेंडर का काम करते हैं. चाचा रामनंदन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सौरभ सोमवार की शाम ही मुजफ्फरपुर से घर आया था.

फॉरेंसिक टीम कर रही मामले की जांच

भेलावर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों से आवेदन देने को कहा गया है. आवेदन मिलने के बाद उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने मृतक का मोबाइल नंबर भी परिजनों से मांगा है.

परिजनों ने की गहन जांच की मांग

परिजनों ने सौरभ की मौत को लेकर हत्या की आशंका जतायी है. उन्होंने पुलिस से घटनास्थल की परिस्थितियों, मोबाइल, स्कूटी और अन्य बिंदुओं की जांच करते हुए मामले का खुलासा करने की मांग की है.

अपहरण के बाद मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने पटना में आरोपी के घर के पास से छुड़ाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन