अपहरण के बाद मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने पटना में आरोपी के घर के पास से छुड़ाया

Updated:
विज्ञापन

बरामद युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जीहनबाद पुलिस ने 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहृत किए गए एक व्यक्ति को केवल 24 घंटे के भीतर पटना से सकुशल बरामद कर लिया है. इस त्वरित कार्रवाई ने अपहरणकर्ताओं के मंसूबों को नाकाम कर दिया.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहृत किए गए एक व्यक्ति को शिकायत मिलने के महज 24 घंटे के भीतर पटना जिले से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से अपहरणकर्ताओं के मंसूबे नाकाम हो गए.

विज्ञापन

पति के अपहरण की दी थी शिकायत

पुलिस अधीक्षक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हुलासगंज थाना क्षेत्र के पुनित बिगहा गांव निवासी सोनी देवी ने 20 सितंबर को थाने में लिखित आवेदन दिया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति सुनील कुमार का 18 सितंबर को दो व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है. अपहरणकर्ताओं ने सुनील कुमार को छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी.

दो आरोपितों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

सोनी देवी के बयान के आधार पर नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के विशुनि बगिचा निवासी चंदन कुमार और पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली निवासी लालबाबू पंडित के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया.

विशेष टीम गठित कर शुरू हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुलासगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. जिला पुलिस की टीम ने पटना जिले की नदी थाना पुलिस के सहयोग से अपहृत व्यक्ति की बरामदगी के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की.

जेठुली में आरोपी के घर के पास से बरामद

पुलिस टीम ने पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में आरोपी लालबाबू पंडित के घर के पास से अपहृत सुनील कुमार को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद सुनील कुमार को हुलासगंज थाना लाया गया है.

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी

पुलिस इस कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस टीम आरोपितों के संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन