जहानाबाद में रेलवे पुल के नीचे चल रहा था गांजा का धंधा, पुलिस ने तस्कर को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार गांजा तस्कर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे पुल के नीचे चल रहे गांजा तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 3.25 ग्राम गांजा बरामद किया गया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान मिश्रा बिगहा निवासी रामाश्रय यादव के रूप में हुई है, जो पहले भी जेल जा चुका है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने 32 भंवरिया इलाके में छापेमारी कर गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मिश्रा बिगहा निवासी रामाश्रय यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से बिक्री के लिए छिपाकर रखा गया 3.25 ग्राम गांजा बरामद किया है.

विज्ञापन

एसी पाइप काटकर ले जा रहे थे नशेड़ी

बताया जाता है कि रविवार को 32 भंवरिया के समीप एक कपड़ा व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बाहर लगे हजारों रुपये मूल्य के एसी के पाइप को नशेड़ियों ने काट लिया था. प्रतिष्ठान संचालक अश्विनी कुमार ने पुलिस को बताया कि चार दिनों के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना थी. सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की.

रेलवे पुल के नीचे बनाया था ठिकाना

जांच के दौरान पुलिस को रेलवे पुल के नीचे नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकाने की जानकारी मिली. पुलिस ने वहां तलाशी ली, जहां से गांजा बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मिश्रा बिगहा निवासी रामाश्रय यादव कथित रूप से गांजा की तस्करी करता है.

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, रामाश्रय यादव पूर्व में भी जेल जा चुका है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाया और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन