जहानाबाद में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, 8,500 रुपये और घड़ी लूटने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के इरकी गांव में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला हुआ है. बाइक से घर लौटते समय उन पर हमला कर मारपीट की गई, जेब से नकदी और घड़ी छीन ली गई. आरोपियों ने एक लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के इरकी गांव में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, मारपीट, लूटपाट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पीड़ित अधिवक्ता ने नगर थाना में आवेदन देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बाइक से घर लौटने के दौरान हमला

पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार, वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान इरकी सर्विस रोड के पास पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने एकराय होकर उन पर हमला कर दिया. आरोपियों ने उन्हें चलती बाइक से नीचे पटक दिया और जान से मारने की नीयत से सिर, पेट, गला, जबड़ा और कमर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया.

जेब से नकदी और घड़ी छीनने का आरोप

अधिवक्ता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी जेब से 8,500 रुपये नकद जबरन छीन लिये. इस दौरान उनकी शर्ट भी फट गयी. आरोपियों ने उनकी कलाई घड़ी भी छीन ली.

एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. साथ ही गाली-गलौज करते हुए वकालत बंद करने और ऐसा नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गयी.

भाई ने पहुंचकर बचायी जान

घटना के दौरान पीड़ित अधिवक्ता के भाई मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उनकी जान बचायी. सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गये. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन