धनबाद: ईस्ट बसुरिया में दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की हुई मौत

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 15 May 2026 10:01 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद में एक दर्दनाक हादसे में बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई. शौच के लिए गए मजदूर पर अचानक दीवार गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गया.

विज्ञापन

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

क्या है मामला? 

मिली जानकारी के अनुसार, न्यू विहार कॉलोनी के पास सड़क किनारे बोरिंग का काम चल रहा था.  इसी दौरान बोरवेल गाड़ी में काम करने वाला मजदूर लक्ष्मण हांसदा पास में शौच के लिए गया था.  तभी वहां मौजूद करीब 30 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और मजदूर मलबे में दब गया. 

मलबे से निकालने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सकी जान 

घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों और मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकाला. हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान 38 वर्षीय लक्ष्मण हांसदा के रूप में हुई है. वह पूर्वी सिंहभूम जिले के जोबा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित, मैट्रिक और इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू में जंगली हाथी का कहर, घर तोड़ा, इलाके में दहशत

यह भी पढ़ें: Ramgarh: शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी, कहीं ड्राई तो कहीं लंबी कतार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola