विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक को पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2017 9:53 AM

विज्ञापन

हावड़ा : बच्चे की बीमारी ठीक करने का दावा कर उसकी मां के साथ लगातार दुष्कर्म करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक तांत्रिक की जमकर पिटाई की व उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना जयपुर थाना अंतर्गत सेहागुड़ी इलाके की है. आरोपी तांत्रिक का नाम हाजी शेख अब्दुल कुद्दुस है. पुलिस आरोपी को […]

विज्ञापन
हावड़ा : बच्चे की बीमारी ठीक करने का दावा कर उसकी मां के साथ लगातार दुष्कर्म करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक तांत्रिक की जमकर पिटाई की व उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना जयपुर थाना अंतर्गत सेहागुड़ी इलाके की है. आरोपी तांत्रिक का नाम हाजी शेख अब्दुल कुद्दुस है.
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे को तांत्रिक के पास इलाज के लिए पहुंची थी. आरोप है कि तांत्रिक ने इलाज के लिए साढ़े चार हजार रुपये लिए व उसे एक ताबिज बनाकर दिया लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई. इसके बाद तांत्रिक ने विवाहिता से कहा कि बच्चे पर प्रेतात्मा का साया है जिसके निवारण के लिए के लिए तांत्रिक ने महिला को शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया. पति व बच्चे की सलामती के लिए महिला तैयार हो गयी. छह महीने तक तांत्रिक ने उसके साथ शारीरिक संपर्क बनाया. शनिवार इस बात की खबर उसके पति को लगी. इसके बादपति व ग्रामीणों ने मिलकर तांत्रिक की जमकर पिटाई की व पुलिस के हवाले कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola