महानगर में तीन जगह सड़क हादसे, 11 जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2017 9:53 AM
विज्ञापन
कोलकाता : शनिवार की रात महानगर की तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में 11 लोग जख्मी हो गये. पहली घटना विवेकानंद क्रॉसिंग के राजा धीरेंद्र स्ट्रीट में रविवार तड़के सुबह 3.20 बजे घटी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मछली लदे एक ट्रक से टकरा कर सब्जी लदा ट्रक पलट गया. इस घटना में दोनों […]
विज्ञापन
कोलकाता : शनिवार की रात महानगर की तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में 11 लोग जख्मी हो गये. पहली घटना विवेकानंद क्रॉसिंग के राजा धीरेंद्र स्ट्रीट में रविवार तड़के सुबह 3.20 बजे घटी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मछली लदे एक ट्रक से टकरा कर सब्जी लदा ट्रक पलट गया.
इस घटना में दोनों वाहनों में सवार छह लोग जख्मी हो गये. सभी को एनआरएस अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया. दूसरी घटना दक्षिण कोलकाता के शेक्सपीयर सरणी इलाके के एजेसी बोस रोड क्रॉसिंग पर घटी. वहां दो प्राइवेट कारों में भिड़ंत हो जाने के कारण दोनों में सवार चार लोग जख्मी हो गये. उनमें से एक महिला व एक पुरुष को काफी चोट लगी है. एक प्राइवेट अस्पताल में दोनों को भरती किया गया है. तीसरी घटना गिरीश पार्क इलाके के रवींद्र सरणी की है. वहां तेज रफ्तार से आ रही एक एंबेसडर कार की चपेट में आने से मोटरसाइकल चालक मिथलेश कुमार सिन्हा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. गिरीश पार्क थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










