मुजफ्फरपुर में मिली अपहृत युवती, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2017 9:50 AM
कोलकाता. डांस प्रोग्राम कराने के बहाने एक युवती को कोलकाता से बिहार ले जाकर उसके साथ देह व्यापार कराने की कोशिश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने प्रसेनजीत मंडल व गुबलू नामक दो आरोपियों को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है. पाटुली इलाके के बीपी टाउनशिप की रहनेवाली 22 वर्षीय […]
कोलकाता. डांस प्रोग्राम कराने के बहाने एक युवती को कोलकाता से बिहार ले जाकर उसके साथ देह व्यापार कराने की कोशिश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने प्रसेनजीत मंडल व गुबलू नामक दो आरोपियों को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है. पाटुली इलाके के बीपी टाउनशिप की रहनेवाली 22 वर्षीय युवती की मां ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी बेटी डांस प्रोग्राम करती है.
उससे डांस प्रोग्राम कराने के बहाने प्रसेनजीत व गबलू समेत कुछ अन्य युवक उसकी बेटी को घर से ले गये थे. फरवरी महीने के बाद से उसकी बेटी की कोई खबर नहीं मिल रही थी. उसकी बेटी का मोबाइल फोन भी बंद था. हाल ही में पता चला कि उसकी बेटी बिहार के मुजफ्फरपुर के इलाके में देखी गयी है. उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. पुलिस की टीम ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया. अपहृत 22 वर्षीय युवती को भी रिहा करा लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










