आठ माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2017 9:08 AM
मालदा. आठ माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात से प्रहार कर और गला घोंट कर हत्या करने का आरोप पति पर लगा है. हत्या करने के बाद महिला के शव को घर में फंदे से लटका दिया गया. यह घटना शुक्रवार सुबह ओल्ड मालदा थाना अंतर्गत बाचामारी कॉलोनी के पालपाड़ा इलाके में हुई. […]
पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम साथी पाल (27) था. उसे आठ साल का एक बेटा है, जिसने शायद पिता के हाथों से अपनी मां को मार खाते देखा है.जानकारी के अनुसार, करीब 10 साल पहले पालपाड़ा निवासी फास्ट फूड विक्रेता सफुल पॉल के साथ साथी पॉल की शादी हुई थी. आरोप है कि साथी पॉल का अपने एक रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध बन गया था.
इसे लेकर सफुल अपनी पत्नी पर संदेह करता था. पत्नी जब दोबारा गर्भवती हुई तो वह पेट में मौजूद संतान को अपना नहीं मान पा रहा था. इसे लेकर आये दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था. शुक्रवार सुबह भी पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हुआ. आरोप है कि इस दौरान सुफल ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मार दी. वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी. इसके बाद उसने पत्नी का गला घोट कर मारा डाला. फिर शव को सीलिंग से लटका दिया. घटना के बाद आरोपी सफुल पॉल फरार है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










