विधाननगर : शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2017 8:00 AM
विज्ञापन
कोलकाता : शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में विधाननगर उत्तर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उक्त युवती सॉल्टलेक की बार डांसर है. आरोपी का नाम अशीष कुमार अग्रवाल बताया गया है. आरोप है कि न्यूटाउन के एक होटल में ले जाकर उसका यौन शोषण […]
विज्ञापन
कोलकाता : शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में विधाननगर उत्तर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उक्त युवती सॉल्टलेक की बार डांसर है. आरोपी का नाम अशीष कुमार अग्रवाल बताया गया है. आरोप है कि न्यूटाउन के एक होटल में ले जाकर उसका यौन शोषण किया गया. शादी का झांसा देकर उसका कई बार यौन शोषण किया गया. इससे उसे गर्भ ठहर गया.
युवती ने शादी करने के लिए युवक पर दबाव डालना शुरू कर दिया. इस पर युवक ने शादी करने से मना कर दिया. घटना के बाद उक्त युवती ने 22 अप्रैल को विधाननगर उत्तर थाना में अशीष के विरुद्ध यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी को सोमवार रात बेहला से गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










