भारी मात्रा में कफ शिरप बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2017 8:40 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अभियान चलाकर दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध कफ शिरप बरामद किया है. 41वीं बटालियन के कमांडेंट डीके सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. एसएसबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहली घटना खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी में घटी है. यहां एसएसबी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अभियान चलाकर दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध कफ शिरप बरामद किया है. 41वीं बटालियन के कमांडेंट डीके सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. एसएसबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहली घटना खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी में घटी है.

यहां एसएसबी ने 199 बोतल अवैध कफ शिरप बरामद किया. इसके अलावा नशे की काफी गोलियां भी बरामद की गई है. आरोप है कि पानीटंकी के चरणजोत इलाके में दो महिलाएं कफ शिरप तथा नशे की दवा की तस्करी में लिप्त थी. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. एसएसबी ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया. दूसरी घटना सिलीगुड़ी के न्यू कोर्ट मोड़ इलाके में हुई है.

यहां एसएसबी ने कस्टम के पीएनआइ विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाया. यहां से 99 बोतल कफी शिरप तथा भारी मात्रा में नशे की दवा बरामद की गई. दो युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर कफ शिरप और दवाइयों को लेकर कहीं जा रहे थे. दोनों से पूछताछ की गई. इसके बाद तलाशी के क्रम में कफ शिरप तथा नशे की दवा बरामद की गई. इन दोनों को भी हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola