बंगाल व बिहार में भी दिया कई वारदातों को अंजाम,अंतरराज्यीय सोना लुटेरा चंदन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2017 8:38 AM
मालदा. मालदा में कुख्यात सोना लुटेरा चंदन कर्मकार (35) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग चलाने का आरोप है. यह गैंग बंगाल के विभिन्न जिलों में सोने-चांदी की दुकानों को चिह्नित कर लूट व डकैती को अंजाम देता था. बिहार में भी कई वारदात करने का उस पर आरोप है. […]
मालदा. मालदा में कुख्यात सोना लुटेरा चंदन कर्मकार (35) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग चलाने का आरोप है. यह गैंग बंगाल के विभिन्न जिलों में सोने-चांदी की दुकानों को चिह्नित कर लूट व डकैती को अंजाम देता था. बिहार में भी कई वारदात करने का उस पर आरोप है.
पुलिस ने गुरुवार रात रतुआ थाने के सामसी स्टेशन से लगे इलाके से चंदन को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन बुलाकर पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष ने उसे मीडिया के सामने पेश किया. चंदन का घर ओल्ड मालदा के मंगलबाड़ी इलाके में हे. उस पर मालदा के मिलकी, दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी, गंगारामपुर और बिहार के कई इलाकों में सोने की दुकानों में डकैती डालने का आरोप है. काफी दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी. एक गुप्त सूत्र से मिली खबर के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई. सादे पोशाक में पुलिस ने उसे दबोचा.
पुलिस ने बताया कि चंदन के गैंग ने ही मिलकी इलाके में हिमांशु घोष की गहनों की दुकान में डकैती की थी. 2013 में इस दुकान से आठ किलो सोना और 10 लाख रुपये लूटे गये थे. इसके बाद 2016 में कुशमंडी इलाके की एक दुकान से इस गिरोह ने 25 किलो चांदी और 1 किलो सोना लूटा. पुलिस ने बताया कि चंदन के गिरोह में 30-40 बदमाश हैं. जिस इलाके में डकैती डालना होता था, उसी इलाके के बदमाशों का इस्तेमाल किया जाता था. वह सोना, चांदी, हीरा आदि को ही निशाना बनाना पंसद करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










