घोटाला करनेवाले राशन डीलरों पर सरकार सख्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2017 8:02 AM
जलपाईगुड़ी. राज्य सरकार के खाद्यसाथी योजना के तहत चाय बागानों में घटिया चावल वितरण के आरोप कई बार लग चुके हैं. इसको लेकर खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने राशन डीलरों को फटकार लगायी है. उन्होंने कहा कि निम्न स्तर का चावल वितरण करने वाले डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीलरों पर निगरानी रखने […]
जलपाईगुड़ी. राज्य सरकार के खाद्यसाथी योजना के तहत चाय बागानों में घटिया चावल वितरण के आरोप कई बार लग चुके हैं. इसको लेकर खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने राशन डीलरों को फटकार लगायी है. उन्होंने कहा कि निम्न स्तर का चावल वितरण करने वाले डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीलरों पर निगरानी रखने के लिये उन्होंने जिला शासक के नेतृत्व में एक विजिलेंस टीम बनाने की भी घोषणा की है. इस योजना में 2 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से चाय श्रमिकों को अनाज देने का प्रावधान है.
श्रमिकों ने साफ कर दिया कि खराब चावल नहीं लेंगे. इस संबंध में खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ चाय बागानों खराब चावल वितरन करना का मामला सामने आया है. इस संबंध में जिला शासक, खाद्य नियंत्रक आदि को लेकर बैठक की गयी. जिला शासक के नेतृत्व में एक विजिलेंस टीम का गठन कर दिया गया है. यह टीम समय-समय पर राशन दुकानों का दौरा कर उन पर निगरानी रखेगी और जिला शासक के माध्यम से खाद्य मंत्रालय को रिपोर्ट करेगी. आवश्यकतानुसार जिला शासक कार्रवाई कर सकते हैं. आगे से खराब चावल वितरण करते पाये जाने पर डीलरों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जायेगा.
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में चावल के दाम बढ़ाये जाने की भी जानकारी मिली है. सभी जिला शासकों को राशन दुकानों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. जलपाईगुड़ी में पांच हजार मिट्रिक टन क्षमता के दो गोदाम बनाने की मंजूरी दी गयी है. जिले में उत्पादित चावल सरकारी तौर पर खरीदकर जिले के लोगों में ही वितरत करने का निर्णय लिया गया है. आज की इस बैठक में जिला शासक रचना भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










