एटक समर्थित यूनियन ने दी टैक्सी हड़ताल की धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2017 7:38 AM
विज्ञापन
आज बैठक में होगी हड़ताल के दिन की घोषणा कोलकाता. एटक समर्थित टैक्सी यूनियन ने टैक्सी हड़ताल की धमकी है. हड़ताल के दिन की चर्चा के लिए मंगलवार को एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-आर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की बैठक एटक कार्यालय में शाम साढ़े छह बजे […]
विज्ञापन
आज बैठक में होगी हड़ताल के दिन की घोषणा
कोलकाता. एटक समर्थित टैक्सी यूनियन ने टैक्सी हड़ताल की धमकी है. हड़ताल के दिन की चर्चा के लिए मंगलवार को एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-आर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की बैठक एटक कार्यालय में शाम साढ़े छह बजे बुलायी गयी है. इस बैठक में हड़ताल के दिन की घोषणा की जायेगी.
एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के महासचिव व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-आर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले एक-डेढ़ वर्ष से टैक्सी चालकों की परेशानी व टैक्सी किराये वृद्धि की मांग को लेकर राज्य सरकार से फरियाद कर रहे हैं. बीमा के प्रीमियम के साथ-साथ अन्य मद में वृद्धि केंद्र सरकार द्वारा की गयी है. परिवहन व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो रही है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है. ऐसी स्थिति में वे लोग हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हड़ताल के दिन पर फैसला मंगलवार की बैठक में विचार-विमर्श कर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बैठक में चार मई को एटक की प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने व उनकी तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी. यह महारैली सुबोध मल्लिक स्क्वायर से शुरू होकर श्रम विभाग के कार्यालय तक जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










