दमदम में राशन दुकान में तोड़फोड़ दो कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2017 7:27 AM
विज्ञापन
मामला दमदम के सेठबागान इलाके की कोलकाता : राशन दुकान से गेंहू के बस्ते की तस्करी करने के आरोप में नाराज लोगों ने दमदम सेठबगान अंचल की एक राशन दुकान में तोड़फोड़ की. तस्करी के दौरान राशन दुकान के कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी. दमदम थाना की पुलिस […]
विज्ञापन
मामला दमदम के सेठबागान इलाके की
कोलकाता : राशन दुकान से गेंहू के बस्ते की तस्करी करने के आरोप में नाराज लोगों ने दमदम सेठबगान अंचल की एक राशन दुकान में तोड़फोड़ की. तस्करी के दौरान राशन दुकान के कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी. दमदम थाना की पुलिस ने दोनों को उग्र लोगों के चंगुल से मुक्त करा कर हिरासत में ले लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि वैध राशन कार्ड होने के बावजूद उन्हें काफी समय से राशन दुकान से गेंहू नहीं मिल रहा था. हमेशा उन्हें माल न होने का कारण बता कर लौटा दिया जाता था.
रविवार को वैन रिक्शा पर राशन दुकान से गेंहू का बस्ता लादा जा रहा था. इस पर नाराज स्थानीय लोगों ने राशन कार्ड धारकों को गेंहू न देकर उसे बाजार में तस्करी करने के आरोप में घेर लिया. उन्होंने राशन दुकान के दाे कर्मचारियों से कारण पूछा. उनके बयान में असंगति मिलने पर नाराज लोग उग्र हो उठे, उन्होंने राशन दुकान कर्मियों को पकड़ कर पीटना आरंभ कर दिया. इसके साथ राशन दुकान में तोड़फोड़ भी की. घटना की सूचना पाकर दमदम थाना की पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस ने दोनों को मुक्त कर वैन रिक्शा के साथ दमदम थाने ले आयी.
इधर, दुकान की मालकिन ने बताया कि कुछ बस्ते में गेंहू की गुणवत्ता खराब थी. उन्हें वापस करने के लिए वैन रिक्शा पर लाद कर उन्हें गोदाम ले जाया जा रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ कर दिया. दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रविवार को सभी राशन गोदाम बंद रहता है. उन्होंने बताया कि दुकानदार झूठ बोल रहा था. राशन दुकानदार गेंहू के बस्ते को बाजार में उंचे दर में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










