छात्रा से छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2017 9:42 AM

विज्ञापन

कोलकाता. छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना पार्क सर्कस इलाके में शुक्रवार शाम की है. क्या है घटना : जानकारी के अनुसार, 11वीं एक छात्रा जब स्कूल से घर लौट रही थी तब बाइक सवार युवकों ने उससे छेड़खानी की. छात्रा ने […]

विज्ञापन
कोलकाता. छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना पार्क सर्कस इलाके में शुक्रवार शाम की है.
क्या है घटना : जानकारी के अनुसार, 11वीं एक छात्रा जब स्कूल से घर लौट रही थी तब बाइक सवार युवकों ने उससे छेड़खानी की. छात्रा ने उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया था. घर जाकर छात्रा ने अभिभावकों को पूरी बात बतायी.

इसके बाद उसके घरवालों ने बेनियापुकुर थाना में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसके हाथ सबूत लगे. आरोपियों को तिलजला के मस्जिदबाड़ी लेन से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों में एक किशोर है, इसलिए उसे होम भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola