मुस्लिम समाज हुआ एकजुट, जतायी आपत्ति, काला बैज लगाकर सिलीगुड़ी में जुलूस, कब्र से खोपड़ी और अस्थियां गायब होने से उबाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2017 8:14 AM
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी से सटे न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के अलावा और भी विभिन्न इलाकों के कब्रिस्तानों से अचानक गायब हो रहे नर कंकाल खोपड़ी और अस्थियां के मद्देनजर शुक्रवार को मुस्लिम समाज एकजुट हुआ. आस्था के नाम पर कब्र खोदकर खोपड़ी और अस्थियां गायब करने के इस खेल पर सभी ने आपत्ति जतायी. साथ ही इस […]
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी से सटे न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के अलावा और भी विभिन्न इलाकों के कब्रिस्तानों से अचानक गायब हो रहे नर कंकाल खोपड़ी और अस्थियां के मद्देनजर शुक्रवार को मुस्लिम समाज एकजुट हुआ. आस्था के नाम पर कब्र खोदकर खोपड़ी और अस्थियां गायब करने के इस खेल पर सभी ने आपत्ति जतायी. साथ ही इस मामले में शासन-प्रशासन द्वारा कोई कार्रवायी न किये जाने पर लोगों ने शहर के एयरव्यू मोड़ एवं फूलबाड़ी का राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए जाम कर दिया .
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस को सुरक्षा के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. सुरक्षा का खास बंदोबस्त भी करना पड़ा. एयरव्यू मोड़ से लेकर करबला मैदान तक भारी पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी.इसबीच,जुलूस में शामिल कुछ लोगों पर दो पत्रकारों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है. दोनों पत्रकार तस्वीर ले रहे थे. उसी से कुछ युवक भड़क गए और दोनों की पिटायी कर दी. इस मामले में पत्रकारों ने सिलीगुड़ी थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










