हत्या का आरोपी प्रमोटर भवानीपुर से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2017 8:10 AM
कोलकाता. नादियाल इलाके के आक्रा रोड के निवासी अनवर अली पुरकाइत (40) नामक व्यक्ति की हत्या के प्रमुख आरोपी मंजरूल इस्लाम मोल्लाह उर्फ मंजर को गुरुवार रात को भवानीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. इसके पहले इस मामले में पुलिस ने सइफुद्दीन नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. इस मामले में शामिल एक अन्य […]
पुलिस उसकी तलाश कर रही है. मंजर को शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उसे 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस के मुताबिक 20 मार्च को अनवर का शव इलाके के एक खाली पड़े गोदाम के अंदर से बरामद किया गया था. इसके बाद से प्रमुख अारोपी प्रमोटर इलाके से फरार था.
उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि गुरुवार रात को मंजर भवानीपुर इलाके के चौरंगी टेरेस इलाके में देखा गया है. पुलिस की टीम तुरंत उस इलाके में पहुंची और उसे चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ के बाद इस मामले में फरार तीसरे आरोपी तक पहुंचने की कोशिश हो रही है. ज्ञात हो कि नदियाल इलाके के आक्रा रोड का निवासी अनवर अली पुरकाइत गत 18 मार्च से लापता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










