आरोपी युवक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2017 8:30 AM

विज्ञापन

कोलकाता/गया: फेसबुक पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के आरोप में गया के एक युवक निशांत कुमार को कोलकाता की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. युवक के पिता रामाश्रय राय आरएमएस में कर्मचारी हैं व सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएनटी कॉलोनी में रह रहे हैं. […]

विज्ञापन
कोलकाता/गया: फेसबुक पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के आरोप में गया के एक युवक निशांत कुमार को कोलकाता की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. युवक के पिता रामाश्रय राय आरएमएस में कर्मचारी हैं व सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएनटी कॉलोनी में रह रहे हैं.

युवक के बारे में बताया गया कि वह मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर का विद्यार्थी भी है. इस बारे में सिविल लाइंस थानाध्यक्ष हरि ओझा ने बताया कि सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ गलत टिप्पणी के आरोप में निशांत पर कोलकाता में मामला दर्ज किया गया है व इसी के आलोक में कोलकाता से आयी पुलिस द्वारा निशांत को गिरफ्तार किया गया है. अब निशांत को कोलकाता की पुलिस अपने साथ ले जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola