महानगर के दो जगहों पर जेवरात की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2017 8:11 AM
कोलकाता. महानगर के दो अलग-अलग जगहों पर जेवरात व नगदी रुपये चोरी की घटना घटी है. पहली घटना यादवपुर इलाके के नॉर्थ रोड की है. यहां शिकायतकर्ता बेबी रानी दास गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उसके घर की आलमारी से दो सोने का चेन व नगदी 15 हजार रुपये के अलावा कीमती चांदी के […]
हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. चोरी की दूसरी घटना टॉलीगंज इलाके के अब्दुल रसूल एवेन्यू की है. यहां एक घर के कमरे से सोने के नेकलेश, सोने की चेन, कान की बाली, हाथों के कंगन समेत तीन लाख रुपये के जेवरात चुरा लेने की घटना घटी.
घर की मालकिन रित्विका गुप्ता ने इसकी शिकायत टॉलीगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि दोनों ही घटनाओं में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










