सिलीगुड़ी में जारी है ऑनलाइन ठगी का दौर, वकील के खातों से उड़ाये 1.32 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2017 8:09 AM
सिलीगुड़ी. साइबर चोरों ने इस बार एक सरकारी वकील को ठगी का शिकार बनाया है. बड़े ही आराम से जालसाज ने खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बता कर केवाइसी अपडेट करने के बहाने सरकारी वकील रतन बनिक के दो अकाउंट से 1 लाख 32 हज़ार रुपये उड़ा लिये. बाद में ठगी का मामला समझ […]
श्री बनिक के अनुसार शहर के स्टेट बैंक व एक निजी बैंक में उनके नाम के दो बैंक अकाउंट हैं. अचानक उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया. उस समय वे अदालती कामकाज में व्यस्त थे. फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक का प्रबंधक बताया. उस फरजी व्यक्ति ने सबसे पहले पूछा कि उनके नाम पर कितने बैंक अकाउंट हैं. इसके बाद केवाइसी अपडेट करने की बात कर उसने श्री बनिक के दोनों बैंक खाते की जानकारी हासिल की.
और कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर दोनों बैंक से कुल 1 लाख 32 हजार रुपये कट जाने की जानकारी दी गयी. बैंक का एसएमएस देखते ही रतन बनिक दंग रह गये. उन्होंने बताया कि फोन पर उन्होंने उस फरजी व्यक्ति से कुछ पूछताछ भी की थी. उसने बताया कि पिछले मैनेजर का तबादला हो गया है. इसके अतिरिक्त उसने पिन नंबर नहीं मांगा. जिसकी वजह से उन्हें शक नहीं हुआ. बल्कि फोन पर उसने अपना पिन नंबर किसी को नहीं देने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने दोनों बैंक से ट्रांजेक्शन की विस्तृत जानकारी निकाली और घटना की शिकायत लेकर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के साइबर थाना पहुंचे. साइबर थाने की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. साइबर थाने से मिली जानकारी के अनुसार उनके रुपये से दो ऑनलाइन शॉपिंग साइट से कुल एक लाख 32 हजार रुपये की खरीदारी की गयी है. यह खरीदारी कहां से की गयी और सामानों की डिलीवरी कहां होनी है, पुलिस उस दिशा में जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










