मालदा में मिट्टी गिराने को लेकर गहराया विवाद पड़ोसियों ने गर्भवती को पीटा, जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2017 7:58 AM
विज्ञापन
मालदा: घर के सामने मिट्टी गिराने को लेकर विवाद ने संघर्ष का रूप धारण कर लिया. आरोप है कि एक गर्भवती महिला के साथ तीन पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की. यह घटना शनिवार को रतुआ थाना अंतर्गत भगवानपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत महेशपुर गांव में घटी है. पत्नी को बचाने आये पति के साथ भी […]
विज्ञापन
मालदा: घर के सामने मिट्टी गिराने को लेकर विवाद ने संघर्ष का रूप धारण कर लिया. आरोप है कि एक गर्भवती महिला के साथ तीन पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की. यह घटना शनिवार को रतुआ थाना अंतर्गत भगवानपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत महेशपुर गांव में घटी है.
पत्नी को बचाने आये पति के साथ भी मारपीट की गयी. बुरी तरह से घायल महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. पति मोजाउल हक ने अपने तीन पड़ोसियों जाकीर शेख व उसकी पत्नी रेजीना बीबी और बादशाह खान के खिलाफ रतुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं.
क्या है मामला : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल गर्भवती महिला का नाम रजिया बीबी (30) है. सुबह महिला के घर के सामने एक ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने का काम चल रहा था. महिला के पति मजारूल हक मौके पर ही था. पड़ोसी जाकिर शेख तथा बादशाह खान ने मिट्टी गिराने का विरोध किया. दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गयी. तब तक रजिया बीबी भी घर से बाहर निकल आयी थी. वह भी इस कहा-सुनी में शामिल हो गयी. उसके बाद ही उसकी पिटाई शुरू कर दी गयी. रजिया तीन महीने की गर्भवती है. चीख-पुकार सुनकर आसपास के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत हुआ. रतुआ थाना के ओसी हराधन देव ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










