पति की हत्या कर शव दफनाने का दूसरी पत्नी पर लगा आरोप, पहली पत्नी के बेटों ने दर्ज कराया मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2017 11:31 AM

विज्ञापन

मालदा: पति की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ देने का आरोप उसकी दूसरी पत्नी एवं बेटे पर लगा है. यह घटना इंगलिश बाजार थाना के लक्ष्मीपुर गांव की है. मृतक की पहली पत्नी तथ बेटे ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है.उसके बाद शुक्रवार को डिप्टी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में […]

विज्ञापन

मालदा: पति की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ देने का आरोप उसकी दूसरी पत्नी एवं बेटे पर लगा है. यह घटना इंगलिश बाजार थाना के लक्ष्मीपुर गांव की है. मृतक की पहली पत्नी तथ बेटे ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है.उसके बाद शुक्रवार को डिप्टी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीरान इलाके में जमीन की खुदाई कर शव को बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पत्नी तथा उसका बेटा इलाके से फरार है. पुलिस दोनों की तालाश कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सैफुद्दीन सरकार था. वह अपनी दूसरी पत्नी तहमीना तथा पुत्र के साथ लक्ष्मीपुर में रहता था.

पहली पत्नी मरीना खातून अपने पुत्र अकबर सरकार के साथ बामनगोला थाना के पाउल गांव में रहती है. पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत में मरीना तथा अकबर ने बताया है कि बुधवार को सैफुद्दीन ने जमीन बेचकर तीन लाख रुपये देने और एक टोटो खरीदने की बात कही थी. उसके बाद बृहस्पतिवार को खबर आयी कि उनकी मौत हो चुकी है. जल्दबाजी में उनके शव को गांव की ही एक खाली जमीन में गाड़ दिया गया. इसी बात से संदेह हुआ. पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत में दोनों ने हत्या का आरोप लगाया है. शायद पैसे देने की बात से दूसरी पत्नी और उसका बेटा नाराज थे, इसी वजह से उसके पिता की हत्या कर दी गयी. इंगलिश बाजार थाना के आइसी पुर्णेंदु कुंडू ने बताया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola