विवाह के लिए राजी न होने पर एसिड हमले की धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2017 7:34 AM

विज्ञापन

कोलकाता: विवाह का प्रस्ताव इनकार करने पर एक महिला को एसिड हमले की धमकी दी गयी. यह घटना दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर थाने की है. महिला ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी युवक का नाम खोखन देवनाथ है. वह पेशे से वाहन चालक है. उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले उक्त […]

विज्ञापन
कोलकाता: विवाह का प्रस्ताव इनकार करने पर एक महिला को एसिड हमले की धमकी दी गयी. यह घटना दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर थाने की है. महिला ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी युवक का नाम खोखन देवनाथ है. वह पेशे से वाहन चालक है. उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले उक्त महिला को उसका पति छोड़ कर चला गया था.

वह अपनी छह साल की बेटी के साथ हरिदेवपुर थाना अंतर्गत सीलपाड़ा इलाके में रहती थी. वहीं पड़ोस का एक युवक उसे बार-बार प्रेम प्रस्ताव दिया करता था. महिला का आराेप है कि आरोपी ने उसे शादी करने को भी कहा था. परंतु उसने इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने उसके साथ मारपीट की व एसिड से हमले की धमकी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola