द गोल्डेन पार्क होटल का मालिक व मैनेजर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2017 10:38 PM

विज्ञापन

कोलकाता : शेक्सपीयर सरणी थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम ने द गोल्डेन पार्क होटल मालिक बीएस गुजराल एवं मैनेजर गौतम मजुमदार को गिरफ्तार कर लिया है. अग्निकांड की घटना के बाद दमकल विभाग की ओर से स्टेशन ऑफिसर सोमनाथ प्रमाणिक ने होटल मालिक एवं मैनेजर के खिलाफ सुरक्षा में लापरवाही […]

विज्ञापन

कोलकाता : शेक्सपीयर सरणी थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम ने द गोल्डेन पार्क होटल मालिक बीएस गुजराल एवं मैनेजर गौतम मजुमदार को गिरफ्तार कर लिया है. अग्निकांड की घटना के बाद दमकल विभाग की ओर से स्टेशन ऑफिसर सोमनाथ प्रमाणिक ने होटल मालिक एवं मैनेजर के खिलाफ सुरक्षा में लापरवाही बरतने के चलते गैर इरादतन हत्या एवं लापरवाही का मामला शेक्सपीयर सरणी थाना में दर्ज कराया था.

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जायेगा. दमकल विभाग की तरफ से शिकायत में कहा गया था कि होटल में अग्निशमन व्यवस्था के लिए उपकरण रखा गया था, लेकिन सटिक तरीके से उपकरण नहीं लगाये जाने के कारण उसका उपयोग नहीं हो सका.

इसके अलावा होटल के बाहरी हिस्से को कांच से ढक दिया गया था, जो कि सरासर अवैध है. इसके कारण लापरवाही बरतने का मामला दमकल विभाग की तरफ से किया गया. पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से इस बारे में पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola