बच्चे को गर्म लोहे की छड़ से दागने का दंपती पर आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2017 7:20 AM

विज्ञापन

कोलकाता़ चोरी के आरोप में 10 वर्ष के बच्चे का हाथ-पैर बांधकर उसे लोहे की गर्म छड़ से दागने का आरोप एक दंपती पर लगा है़ घटना के प्रकाश में आने के बाद से ही आरोपी दंपती फरार है़ं. यह घटना दमदम थाना क्षेत्र के बेदियापाड़ा इलाके में घटी. घायल बच्चे को इलाज के लिए […]

विज्ञापन
कोलकाता़ चोरी के आरोप में 10 वर्ष के बच्चे का हाथ-पैर बांधकर उसे लोहे की गर्म छड़ से दागने का आरोप एक दंपती पर लगा है़ घटना के प्रकाश में आने के बाद से ही आरोपी दंपती फरार है़ं.

यह घटना दमदम थाना क्षेत्र के बेदियापाड़ा इलाके में घटी. घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ वह अपनी नानी के साथ आरोपी दंपती के मकान में किराये पर रहता है़ पुलिस आरोपी दंपती सुशांत व उमा के घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे तलाश कर रही है़.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई दिन पहले सुशांत के घर से 100 रुपया चोरी हो गये थे. पिछले शनिवार को उमा ने किसी बहाने उसे अपने घर बुलाया और उसका हाथ-पैर बांधकर पीटने के बाद उसे गर्म लोहे की छड़ से दाग दिया. पहले तो उसकी नानी की शिकायत पुलिसवालों ने दर्ज नहीं की लेकिन मंगलवार को उसकी शिकायत दर्ज कर ली गयी. पुलिस फरार दंपती की तलाश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola