48 घंटे बाद भी सात आरोपी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2017 6:29 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. माटीगाड़ा गैंग रेप वारदात मामले में गिरफ्तार एक आरोपी मोहम्मद सहिदुल अब पुलिस रिमांड में है. उससे माटीगाड़ा थाना की पुलिस वारदात को लेकर गहन पूछताछ कर रही है. सहिदुल के बयान के आधार पर पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है. हालांकि मामले के 48 घंटा से अधिक बीत जाने के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. माटीगाड़ा गैंग रेप वारदात मामले में गिरफ्तार एक आरोपी मोहम्मद सहिदुल अब पुलिस रिमांड में है. उससे माटीगाड़ा थाना की पुलिस वारदात को लेकर गहन पूछताछ कर रही है. सहिदुल के बयान के आधार पर पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है. हालांकि मामले के 48 घंटा से अधिक बीत जाने के बावजूद अन्य सात आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं. विदित हो कि गैंग रेप की यह घटना माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के अठारहखाइ इलाके की है.

अठारहखाइ इलाके में रहनेवाली एक 14वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ यह दर्दनाक वारदात पांच दिन पहले गुरूवार की रात को अंजाम दिया गया. आरोपी आठ दुष्कर्मी अठारहखाइ इलाके के ही पीड़िता के घर के आस-पड़ोस में ही रहनेवाले किशोर बताये जा रहे है. वारदात का खुलासा होने के बाद दो दिन पहले शनिवार को पीड़िता की मां ने माटीगाड़ा थाना में गैंग रेप की नामजद प्राथमिकी दायर करायी है.

दायर प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने पहले पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया. जांच रिपोर्ट में गैंग रेप की पुष्टि भी हुई. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसी रात एक आरोपी मोहम्मद सहिदुल को गिरफ्त में ले लिया. रविवार को पुलिस ने उसे सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश कर रिमांड में ले लिया. लेकिन मुख्य आरोपी निताई सिंह समेत सात आरोपी अब भी घटना के बाद से ही फरार हैं. पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही. वह सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सबों को फांसी की सजा दिलवाना चाहती है. लोगों के घरों में कामकाज कर अपना संसार चलानेवाली पीड़िता की मां ने बताया कि बीते गुरूवार की शाम करीब पांच बजे उसकी 14वर्षीय बेटी अकेले ही घर के पास ही एक फास्ट फूड की गुमटी में चाउमीन खाने गयी थी. उसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटी. रातभर खोजबीन करने पर इलाके में ही जंगल-झांड़ियों की झुरमुट में वह लहुलुहान व अचेत मिली. घर लाने के बाद जब उसे होश आया तो उसने आठ लड़कों द्वारा दुष्कर्म करने का खुलासा किया.

पुलिस को दिये बयान में भी पीड़िता ने बताया है कि जब वह चाउमिन खाने जा रही थी तो पड़ोस में रहनेवाला मुख्य आरोपी निताई सिंह अपने एक-दो साथियों के साथ अड्डा मार रहा था. उसे अकेला देखकर पहले उसके साथ अश्लील हरकत की. फिर अपने साथियों के साथ उसे जबरन अपने बाइक पर बैठाया. इलाके में ही जंगल में ले जाकर उसका मुंह-हाथ बांधकर जबरदस्ती की. बाद में मोबाइल से फोन कर अपने और भी अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया. सबों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. थाना प्रभारी (सब-इंस्पेक्टर) संजय घोष ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि गिरफ्तार सहिदुल से गहन पूछताछ जारी है. सभी आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है. संभावित ठिकानों पर तलाशी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola